जय शिव जय महाकाल (JAY SHIV JAY MAHAKAL)

महादेव या भगवान शिव हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं। वे सृष्टि के अधिपति होते हैं जो सभी लोगों के प्रिय हैं। शिव का नाम अंग्रेजी में Lord Shiva भी होता है। उनके जटे बाल, नीले गले में झूलते सर्प, तीसरे नेत्र और त्रिशूल उनके चिह्न होते हैं। वे निर्दोष, निर्मल और त्रिकाल दर्शी होते हैं। शिव पूजा के बारे में कहा जाता है कि जो भी उनकी पूजा करता है उसे दुःख, भय और निराशा से मुक्ति मिलती है।

नीचे दिए गए भजन को मनीष तिवारी द्वारा महाकाल शिव के बारे में गाया गया है।

और भी पढ़ें: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग – भगवान शिव का एक दिव्य आवास (Mahakaleshwar Jyotirlinga – Divine Abode of Lord Shiva)

ॐ जय शिव जय महाकाल

ॐ जय शिव जय महाकाल,
स्वामी जय शम्भू महाकाल,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
तुम कालो के काल,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

तर्ज – ॐ जय शिव ओमकारा।

बारह ज्योतिर्लिंग में,
महिमा बड़ो है नाम,
क्षिप्रा तट उज्जैन में,
महाकाल को धाम,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

तुम भीमेश्वर देवा,
तुम काशी विश्वनाथ,
गोमती तट त्रयंभकेश्वर,
दारूकवन नागनाथ,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

हाथ जोड़ तेरे द्वारे,
काल खड़ा लाचार,
सुर नर असुर चराचर,
सब के हो करतार,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

चिता भस्म से तेरो,
नित नित हो श्रृंगार,
भक्तन का मन मोहे,
तेरो रूप निहार,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

भस्म आरती तेरी,
अद्भुत है भगवन,
भाग्यवान नर नारी,
पाएं शुभ दर्शन,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

साथ में गणपति गौरा,
कार्तिक है देवा,
द्वार खड़े है नंदी,
नित उठ करे सेवा,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

जो जन तेरा दर्शन,
श्रद्धा से कर जाए,
मौत अकाल ना आए,
सुख वैभव पा जाए,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

महाकाल की आरती,
जो नर नारी गाए,
कहत ‘महेश’ प्रभु से,
मन इच्छा फल पाए,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

ॐ जय शिव जय महाकाल,
स्वामी जय शम्भू महाकाल,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
ज्योतिर्लिंग स्वरूपा,
तुम कालो के काल,
ओम जय शिव जय महाकाल।।

BY MANISH TIWARY (मनीष तिवारी)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *